अम्बिकापुर अक्टूबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 06 अक्टूबर 2024 को प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा अपरान्ह 02ः00 बजे से 04ः15 बजे तक कुल- 31 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जावेगी। उक्त परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा 31 अधिकारियों को परीक्षा केन्द्र हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। समस्त पर्यवेक्षक उक्त परीक्षा की गोपनीय सामग्री परीक्षा दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को जिला कोषालय अम्बिकापुर के स्ट्रांगरूम से अपरान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे, तथा परीक्षा समाप्ति पश्चात प्राचार्य एवं समन्वयक राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज, अम्बिकापुर में जमा करेंगे।