दुर्ग, 26 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए नगर पालिका निगम दुर्ग में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख 99 हजार 577 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भूतपूर्व लोकसभा सांसद श्री सुनील कुमार सोनी द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम दुर्ग में राजीव बाल उद्यान आर्य नगर श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास रंगमंच निर्माण हेतु 3 लाख 99 हजार 577 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
संबंधित खबरें
उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा: ‘‘पोस्ट ऑफ द मंथ‘‘ वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान
जांजगीर-चांपा दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के शिक्षक द्वारा अपने शैक्षणिक गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया जाता है। अपलोड किए गए गतिविधियो के आधार पर उत्कृष्ट पोस्ट वाले शिक्षको का ज़िला प्रशासन द्वारा सम्मान […]
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक सप्ताह में दिलवाया सहारा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 सितम्बर 2024/sns/- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से विगत सप्ताह बरमकेला ब्लॉक के वृद्ध वेणुधर पटेल और दिव्यांग अशोक साह ने मुलाकात कर बैसाखी और मोटराइज्ड सायकल की मांग किए थे। वित्त मंत्री चौधरी के निर्देश पर परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने कलेक्टोरेट परिसर में समाज कल्याण विभााग के माध्यम से ग्राम […]
लोक अदालत के लिए 24 खंडपीठ गठित
अम्बिकापुर 24 फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु जिले में 24 खण्डपीठ का गठन किया गया है। लोक अदालत में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।