सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 सितम्बर 2024/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशानिर्देश और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल कालेज अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों में 20 से 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आयुष्मान स्वास्थ्य जांच, रैली, दीवार लेखन चलाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान आपके द्वार आयुष्मान अभियान इसके अंतर्गत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। आयुष्मान चौपाल, सभा इसके अंतर्गत सरपंच एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों की सहायता से समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों को दोनों योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों व सामान्य जनता में जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठकों,योजनांतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों के माध्यम से जिले में बधाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के अन्य पंजीकृत शासकीय या निजी चिकित्सालयों को भी आमंत्रित किया जा सकता है एवं उन्हें योजना में सम्मिलित होने पर अधिक प्रोत्साहित किया जा सकता है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान भारत सायकल और बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी की सहायता से विकासखंड व पंचायत स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें देश हो रहा आयुष्मान, घर-घर आयुष्मान, हर-घर आयुष्मान, आयुष्मान भारत ने बदली ग्रामीण भारत की तस्वीर, आयुष्मान भारत विकसित भारत की आधारशिला, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच में प्रौद्योगिकी का योगदान, स्वास्थ्य के लिए दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए लिंक पीएमजय डॉट जीओवी डॉट इन https//pmjay.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बध में अपर कलेक्टर ने दी जानकारी
सुकमा, 18 अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बध में जानकारी दी। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के […]
डेंगू नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन के साथ होगी जुर्माने की कार्यवाही
जनसामान्य की जागरूकता से शहर में डेंगू को प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा नियंत्रितडेंगू नियंत्रण को लेकर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की हुई संयुक्त बैठकरायगढ़, सितम्बर 2023/ डेंगू के बढ़ते प्रकरण को नियंत्रित करने की दिशा में आज आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह […]
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम राजनांदगांव और नगर तथा ग्राम निवेश की संयुक्त टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव 19 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम राजनांदगांव और नगर तथा ग्राम निवेश की संयुक्त टीम द्वारा चिखली और ढाबा में अवैध प्लाटिंग करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। अवैध प्लाटिंग करने वालों द्वारा जल निकासी, नाली की व्यवस्था किए बिना गुणवत्ताविहीन सीसी […]