रायगढ़, 23 सितम्बर 2024/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया, रायगढ़ में कक्षा 7 वीं में 2, कक्षा 8 वीं में 1 सीट, कक्षा 9 वीं में 4 सीट एवं कक्षा 11 वीं म जीव विज्ञान संकाय हेतु 31 सीट रिक्त है। इस प्रकार कुल 38 सीट रिक्त है। उक्त सीटों पर लेटरल एन्ट्री के माध्यम से आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक छात्र तत्काल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा रायगढ़ में एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार विकासखण्ड खरसिया में 25 सितम्बर 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ अंकसूची की छायाप्रति आधार, जाति, निवास एवं फोटो के साथ आवेदन संलग्न कर सकते है।
संबंधित खबरें
निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने 10 दिवसीय विशेष अभियान
17 जुलाई से 26 जुलाई तक बनेगा आयुष्मान कार्ड बीजापुर 13 जुलाई 2023- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में जिले में 10 दिवसीय विशेष अभियान 17 से 26 जुलाई तक आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि उक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक […]
*समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों में प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, अक्टूबर 2022/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में आगामी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धान उपार्जन केंद्रों में चेक लिस्ट के अनुसार आरंभिक तैयारी के निरीक्षण […]