जांजगीर-चांपा, 20 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय (बीडीएम) अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड, लैब तथा ऑपरेशन थियेटर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने इलाज कराने आए मरीजो से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डा. अनिल जगत, एस डी एम श्री नीरनिधि नदेहा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
शासन की जनकल्याणकारी योजना पर आधारित विभिन्न पुस्तिका, पत्रिका, ब्रोशर का प्रकाशन
दुर्ग / दिसंबर 2021/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं, सेवाएं और कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा इस पर आधारित अनेक पुस्तिका, पत्रिका व ब्रोशर का प्रकाशन समय-समय पर किया जाता है। जिनमें इन योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया जाता है। यह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार कर रहे युवाओं […]
विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड 15 फरवरी को
अम्बिकापुर 11 फरवरी 2023/ जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5 वीं 6 वीं एवं 9 वीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड का आयोजन 15 फरवरी 2023 को प्रातः 10.30 बजे से 12.00 बजे तक किया जाएगा।परीक्षा […]
संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी,
जांजगीर-चांपा, 29 मार्च, 2022/ संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखंड सक्ती में शिक्षण सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजातियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाराद्वार में आयोजित किया जाएगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया […]