कोरबा, 18 सितंबर 2024/sns/- जिले में मंगलवार को हरदीबाजार परियोजनांतर्गत रैनपुर एवं तिवरता आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने उक्त केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के वजन का सत्यापन किया साथ ही पालकों को वृद्धि निगरानी कार्ड प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बच्चों के खानपान में विशेष ध्यान देने, उनके शारीरिक विकास हेतु आहार में पोषण तत्वों से युक्त भोजन शामिल करने हरी पत्तेदार सब्जियां, शामिल करने की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं किशोरी बालिकाओं को भी अपने खानपान में संतुलित आहार शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र अंर्तगत उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी ली गई। समस्त कार्यकर्ताओं को वजन की ऑनलाईन एंट्री सही रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया।
संबंधित खबरें
वनों के संरक्षण, संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का होता है महत्वपूर्ण योगदान: श्री अकबर
स्टार अलंकरण कार्यक्रम: वन मंत्री श्री अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पदपर पदोन्नत 66 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई नवनियुक्त 08 वन क्षेत्रपालों को वितरित किए गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र रायपुर, 07 जनवरी 2023/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित […]
जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह
जांजगीर-चांपा 12 अप्रैल 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से आज एक नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री सुश्री ऋचा प्रकाश के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता […]
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बलौदाबाज़ार कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल,30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
रायपुर, 28 जून 2024/ sns/- बलौदाबाज़ार में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर,ट्रॉमा यूनिट,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों […]


