छत्तीसगढ़

कोबरा के काटने से बालक की जान बचाई, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दिखाया लाजवाब मेहनत

कवर्धा, 16 सितंबर 2024/sns/- कबीरधाम ज़िले के ग्राम मथानी कला के 07 वर्षीय बालक रुद्रा धुर्वे को कोबरा सांप ने काट लिया, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों के सफल इलाज से उसे नया जीवनदान मिल गया। यह घटना एक बड़ी राहत की खबर है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से रुद्रा की जान बच गई। डॉक्टरों ने उसका सफल इलाज किया और अब वह स्वस्थ हो गया है।
सिविल सर्जन डॉ. केशव धुव ने बताया कि उनके परिजनों द्वारा बालक को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका सफल इलाज किया और उसे स्वस्थ कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बालक की हालत गंभीर थी, लेकिन उनकी तुरंत की गई कार्रवाई से उसकी जान बच गई।उन्होंने कहा की बालक को कोबरा सांप ने काट लिया था, लेकिन हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उसका सफल इलाज किया। हमें इस बात की खुशी है कि बालक अब स्वस्थ है।बालक के परिजनों ने भी डॉक्टरों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा की हमें डॉक्टरों पर पूरा विश्वास था और उन्होंने बेटे की जान बचा ली। हम उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत और समर्पण का यह एक उदाहरण है और यह दर्शाती है कि कैसे डॉक्टरों की तुरंत की गई कार्रवाई से किसी की जान बचाई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से सुधार एवं विस्तार हो रहा है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा भी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा जरूरतमंद लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *