सुकमा, 11 सितंबर 2024/sns/- संपूर्णता अभियान नीति आयोग के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरिस एस. के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोंटा ब्लॉक के एर्राबोर, दरभागुड़ा सहित अन्य गांवों में बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण किया गया है। साथ ही में आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संपूर्णता अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस पहल में आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य सम्बंधी सतर्कता बरतने लिए जागरूकता लाए जाने ग्रामीण महिलाओं को बताया जा रहा है। साथ ही हर बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सहायक शिक्षक एलबी पंकज उईके निलंबित
उत्तर बस्तर कांकेर , नवम्बर 2021-शाला प्रबंधन समिति एवं पालकगण उत्कृष्ट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नाकापारा चारामा द्वारा 26 नवम्बर को आयोजित बैठक में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला चारामा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी (संलग्न शाला उत्कृष्ट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नाकापारा चारामा) पंकज उईके को नशापान कर शाला समय पर सोते हुए पाये जाने […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात
607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का करेंगे लोकार्पण हितग्राहियों को ढाई करोड़ से अधिक राशि की सामग्री का करेंगे वितरण मुख्यमंत्री श्री साय 102 नव विवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद कोरबा 11 दिसम्बर 2024 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 12 […]
51242 में से 44707 आवास का निर्माण हुआ पूरा
अम्बिकापुर 14 जनवरी 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल लक्षित 51242 आवासों में से 44707 आवासों को पूर्ण किया जा चुका है। शेष आवासों के निर्माण हेतु 10065 हितग्राहियों को किस्तों की राशि 25 करोड़ 7 लाख रुपये प्रदान की जा चुकी है। हितग्राहियों के खाते में राशि जमा होने पर एक बार फिर […]