छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 21 से

बिलासपुर, 11 सितम्बर 2024/sns/- 24वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले में 21 सितम्बर से 24 सितम्बर तक आयोजित किया गया है। राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम, छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक स्कूल, पुलिस परेड स्टेडियम, राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई एवं बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगा। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में 14 से 17 वर्ष, बेसबाल में 14 से 19 वर्ष, तीरंदाजी में 14, 17 एवं 19 वर्ष, एथलेटिक्स में 14, 17, एवं 19 वर्ष एवं हॉकी में 17 वर्ष के बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण नेे विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं। जिसमें नगर पालिक निगम, एन.टी.पी.सी. सीपत, एस.ईसी.एल मुख्यालय, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, खाद्य नियंत्रक, पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, विद्युत विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग आदि को दायित्व सौंपा गया हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *