Yरायपुर, 08 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक माने जाने वाले महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की 9 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने देश हित और हिंदी साहित्य में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतेन्दु जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल के एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे सम्पादक और कुशल वक्ता भी थे। भारतीय नवजागरण के अग्रदूत के रूप में प्रसिद्ध भारतेन्दु जी ने अपने साहित्य के माध्यम से देश की गरीबी, रूढ़िवाद, पराधीनता, शासकों के अमानवीय शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। इसके साथ ही हिन्दी को राष्ट्र-भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में उनका बड़ा योगदान रहा। उन्होंने खड़ी बोली के सरल रूप को गद्य में स्थापित किया। उनके साहित्य ने लोगों में अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति प्रेम जगाया। श्री साय ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में भारतेंदु जी का योगदान चिरस्मरणीय है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई
रायपुर, 13 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है […]
मेरा वोट मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति पर आधारित जागरूकता अभियान में विभिन्न स्पर्धाओं का किया जाएगा आयोजन
जगदलपुर, 04 मार्च 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार जिला में मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति थीम पर आधारित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् पांच श्रेणियों की प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के […]
मुख्यमंत्री आज रात बनारस जाएंगे
रायपुर, 1 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 1 मार्च को रात 8.30 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर रात 9.45 बजे बनारस पहुंचेंगे। श्री बघेल बनारस में रात्रि विश्राम करेंगे।

