मुंगेली, 04 सितम्बर 2024/sns/- जिले के विभिन्न आंगनबाड़ियों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र झलियापुर 02, बहरमुड़ा, गुना 02, बोदा 02 और नागोपहरी में सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायिका पद के लिए आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना चाहिए। साथ ही कक्षा 08वीं पास होना चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 में सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकायों के गौठानों में रखे गये है 3650 मवेशी
दुर्ग, दिसम्बर 2023/ जिले के नगरीय निकायों के सड़कों पर आवारा घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड़ निकायों द्वारा की जा रही है। मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों की गौठानों में मवेशियों को रखने के लिए समुचित प्रबंध की गई है। अब तक जिले के नगरीय निकायों के […]
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतान से मंगाए गए ऑनलाईन आवेदन
रायगढ़, अक्टूबर 2024/ sns/छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना योजनाएं मुख्य रूप से संचालित है। पात्रता मंडल में पंजीकृत श्रमिक की एक वर्ष की नियमित सदस्यता होना आवश्यक है योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके प्रथम दो संतानों को ही योजना […]
दिव्यांग छात्रों को कृत्रिम हाथ व पैर किए वितरित
सुकमा, नवंबर 2024/sns/छत्तीसगढ़ के 24वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुकमा जिले में उत्सवपूर्ण वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चौतराम अटामी विधायक दंतेवाडा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने दिव्यांग छात्रों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार संसाधन और सुविधाएं प्रदान की गईं। […]