मुंगेली, 29 अगस्त 2024/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्याें की जानकारी ली और प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण नही करने वाले संबंधित एजेंसी, सरपंच एवं ठेकेदारों को नोटिस जारी करें। इस दौरान उपसंचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनपद सीईओ, ईई, एसडीओ, आरईएस और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
महज 29 दिनों में ही जीरो शार्टेज के साथ शत् प्रतिशत उठाव पूर्ण, कलेक्टर ने दी बधाई
बलौदाबाजार,2 मार्च 2023/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले के सभी 162 धान उपार्जन केंद्रों से जीरो शार्टेज के साथ शत प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो गया है। जिला प्रशासन के इस उपलब्धि पर कलेक्टर रजत बंसल ने आज धान खरीदी से जुड़े हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दिए। उन्होनें कहा […]
विज्ञान के माध्यम से नागरिक तकनीक और ऊंचाइयों को हासिल कर सकते- श्री अकबर
कवर्धा, मार्च 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर सोमवार को आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, सेलिब्रेशन एंड लेबोलेक्ट्री इनॉगरेशन कार्याक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने 63 लाख के उन्नायनीकरण कार्य और […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय क्रीडा, बौद्धिक एवं सांस्कृति प्रतियोगिता 27 से 29 दिसम्बर तक रायपुर में
रायपुर, 24 दिसम्बर 2021/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालयों के विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय क्रीडा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 27 से 29 दिसम्बर तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता राजधानी के विवेकानंद स्टेडियम कोटा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग, आउटडोर स्टेडियम […]