जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक पेड़ मां के अभियान पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के अभियान के माध्यम से नागरिक पेड़ों के साथ तस्वीर लेकर उसे लाईव पोर्टल https://merilife.nic.in में अपलोड भी किया गया। जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित बनाने का कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग, उद्यानिकी, रेशम, वाटरशेड के समन्वय से वृहद पैमाने पर सतत रूप से किया जा रहा है। अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों में गांव के बुजुर्ग, जागरूक नागरिक, आंगनबाड़ी, स्कूल में, महात्मा गांधी नरेगा के हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के हितग्राही के माध्यम से पौधरोपण किया गया।
संबंधित खबरें
नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश 20 सितम्बर को
रायपुर, 19 सितंबर 2023/ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2023, बुधवार को नवाखाई के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो कि पूर्व में 22 सितम्बर 2023, शुक्रवार को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, […]
कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली – विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ट्वीट
रायपुर नवंबर/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ट्वीट करके कहा कि झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और […]
राज्यपाल श्री डेका ने स्वास्थ्य शिविर में कराया परीक्षण राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आरंभ
रायपुर, दिसम्बर 2024/sns/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और स्वयं का परीक्षण भी कराया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, पं. जवाहर […]