रायपुर, 21 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित नो योर आर्मी प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मंच निर्माण के लिए स्थल चयन, आंगुतकों के ठहरने की व्यवस्थाए आमंत्रित नागरिकों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आर्मी के जवानों के ठहरने की व्यवस्था भी देखी। साथ ही स्पोटर्स स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते समेत आर्मी के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 5 और 6 सितंबर को नो यूअर आर्मी प्रदर्शनी का आयोजन साइंस काॅलेज मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदर्शित टैंक, तोप, हवा में मार करने वाले हथियार, ब्रिजिंग इक्विपमेंट सहित अन्य हथियारों के बारे में यहां के लोगों को देखने और जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही डॉग शो, आर्मी में बजने वाले आकर्षक बैंड शो, मार्शल म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री श्री बघेल
अधिकारी गौठानों का करें दौरा, गौठान समितियों की बैठकें आयोजित की जाए मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के जिले के हितग्राहियों को 2 लाख 97 हजार रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि ऑनलाईन माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल मोहला 20 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लिया बस्तर ओलंपिक 2024 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की समीक्षा बैठक
आयोजन स्थल का किया निरीक्षण रायपुर 07 दिसंबर 2024/ बस्तर ओलंपिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बस्तर पहुँचकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप और खेलमंत्री श्री टंकराम वर्मा साथ थे। बस्तर जिला के कलेक्टोरेट […]
कमिश्नर डॉ अलंग का दौरा कार्यक्रम
अम्बिकापुर, दिसम्बर 2022/ संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग आगामी 14 दिसम्बर 2022 को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। कमिश्नर इस दिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही जिले के राजस्व अधिकारियां की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक पश्चात अम्बिकापुर लौट आएंगे।15 दिसम्बर को अम्बिकापुर में राज्य योजना आयोग […]