बिलासपुर, 20 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर अवनीश शरण ने सिलपहरी में गत दिनों सड़क दुर्घटना में 9 गायों की मौत की जांच के लिए एसडीएम बजरंग वर्मा की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय टीम गठित की है। टीम ने आज इस सिलसिले में सिलपहरी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों से दुर्घटना के संबंध में चर्चा की और बयान लिए। दुर्घटना में मृत मवेशी किसके थे। घटना स्थल पर मवेशी कैसे पहुंचे। मवेशियों की मौत में किससे लापरवाही हुई है सहित और कई विषयों पर सुझाव लिए गए। मवेशियों को सड़क पर बैठने से कैसे रोका जाए, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके,इस पर चर्चा किया गया। ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल करने की समझाइश दी गई। उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण कर कारण जानने का प्रयास किया। इस अवसर पर जांच टीम के सदस्य संजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, विजय चौधरी सिरगिट्टी थाना प्रभारी, शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक पंचायत, संदीप पोयम जनपद सीईओ बिल्हा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हा तथा आरपी यादव ईई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
डॉ. लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार की लघु वनोपज खरीदी और सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने की पहल को सराहा
मंत्री डॉ. टेकाम से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में आदिवासी कल्याण और विकास के कार्यों की प्रशंसा की मंत्री डॉ. टेकाम और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल को संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय आने का आमंत्रण रायपुर, 27 मार्च 2023/ संयुक्त राष्ट्र संघ कृषि संगठन के आदिवासी विभाग के प्रमुख डॉ. […]
26 जुलाई का कलेक्टर जनदर्शन स्थगित
रायगढ़, जुलाई2022/ कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में दिनांक 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।