बिलासपुर, 17 अगस्त 2024/sns/- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर श्री अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक श्री राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है. कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि श्री रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक श्री जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक श्री प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव:सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड
रामायण महोत्सव को मिली बड़ी सराहनारायगढ़, जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लोग जुड़ रहें है और आज दिनभर सोशल मीडिया में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव छाया रहा। […]
16-18 वर्ष के बच्चे 50 सीसी तक बिना गेयर वाली वाहन का लायसेंस लेकर ही वाहन चालन कर सकते है – जिला न्यायाधीश श्री बी.पी.वर्मा
कोरबा मार्च 2022/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मान. छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में माननीय जिला न्यायाधीश-अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आदेशानुसार 22 फरवरी 2022 से 03 मार्च 2022 तक शास. पी.जी. कॉलेज कोरबा में युवा विधि जागरूकता के तहत यूजीसी नार्मस् आधारित सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया […]
सांसद श्री विजय बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया सर्वेक्षण मोर आवास मोर अधिकार आवास
दुर्ग, 17 अप्रैल 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत सर्वेक्षण पखवाड़ा ग्राम पंचायत कातरो जनपद पंचायत दुर्ग में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने मोर दुआर-साय सरकार आवास प्लस 2.0 ऐप […]