रायपुर, 16 अगस्त 2024/छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ
रायपुर, अप्रैल 2022/मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। […]
जनचौपाल में सुलझी सुषमा की समस्या, भरण पोषण के लिए मिली सहायता राशि
अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में अपनी समस्या लेकर पहुंची एक पीड़ित महिला को भरण-पोषण के लिए एक निश्चित मासिक राशि दिलवाकर समस्या का समाधान संवेदनशीलतापूर्वक किया।अम्बिकापुर जनपद के ग्राम केशवपुर निवासी श्रीमती सुषमा दास ने बताया कि नमना कला निवासी उनके पति श्री भोलादास द्वारा प्रताड़ित […]
सोमवार 17 मार्च को कलेक्टर जनदर्शन का नहीं होगा आयोजन
कोरबा, 29 मार्च 2025/ sms/- कलेक्ट्रेट में प्रति सप्ताह सोमवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन इस सोमवार 17 मार्च को नहीं होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार अपरिहार्य कारणों से जनदर्शन/जनचौपाल कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।