रायपुर 14 अगस्त 2024/sns/- संभागायुक्त श्री महादेव कॉवरे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का जायजा लिया।उन्होंने रायपुर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से लोगों की शिकायतों का जल्द निराकरण हो रहा है। साथ ही सबसे बडी बात यह है कि लोगों को अब शिकायत करने के लिए विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड रहा है। साथ ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ सिंह ने जन समस्या निवारण कॉल सेंटर के संचालन के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होनें संभागायुक्त को इसके कार्यशैली के बारे में भी बताया कि यहां पर किस प्रकार से कार्य किया जाता है। डॉ सिंह ने बताया कि कि जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 4 में 24 घंटो संचालित रहता है। आम जनता के लिए 4 मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। जिस पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यहां पर आने वाली शिकायतों को उनके संबंधित विभाग में दिया जाता है। जहां से समस्या निराकरण के लिए कहा जाता है। साथ ही समस्या निराकृत होने के बाद कॉल सेंटर को जानकारी देनी होती है। जिसके बाद कॉल सेंटर के लोग संबंधित से समस्या निराकरण की जानकारी लेते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री आज रात राजधानी रायपुर लौटेंगे
रायपुर, 10 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 मार्च को नई दिल्ली से रात 7 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 8.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कालखण्ड शिक्षक, अधीक्षक पद के मेरिट सूची जारी
जगदलपुर, 20 जुलाई 2023/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2023-24 हेतु प्रतिकालखण्ड निर्धारित मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अस्थाई व्यवस्था के तौर पर कालखण्ड शिक्षक, अधीक्षक पद के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर तथा अनुभव को अनिवार्य योग्यता मानकर निर्धारित योग्यता अनुसार पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले के आधिकारिक वेबसाईट www.Bastar.gov.in […]
*गौठानों में स्थापित हो रहे रीपा के संचालन के संबंध में परियोजना निदेशक ने ली बैैठक*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के छह गौठानों में स्थापित हो रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के संचालन के संबंध में जिला पंचायत डीआरडीए के परियोजना निदेशक श्री आर के खूंटे ने बैठक ली। बैठक में जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम श्री दुर्गा शंकर सोनी, रीपा […]