रायपुर, 4 अगस्त 2024/ हरेली त्यौहार में छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा है मुख्यमंत्री निवास। आगन्तुकों के त्योहार में स्वागत के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पीडिया, गुलगुला भजिया, चीला जैसे पकवान बनाए जा रहे हैं।
हरेली तिहार का आरंभ सावन महीने की अमावस्या से होता है। यह त्योहार मानसून के मौसम के आगमन का प्रतीक है, जो खेती के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है। हरेली का त्यौहार का संबंध कृषि से जुड़ा है इस दिन खेतों में बोनी पूर्ण होने के बाद अच्छी फसल की आस में कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है।
हरेली त्यौहार में स्वच्छता का भी महत्व है गांवों में विशेष सफाई और सजावट की जाती है। घरों के आंगनों और खेतों में नीम के पत्तों, आम की पत्तियों और गोबर से अल्पना बनाई जाती है, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में हरेली का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है।
गांव में बच्चे त्योहारों को आनंद गेड़ी चढ़कर लेते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक गेड़ी दौड़ में शामिल होते हैं। इस दिन खेती-किसानी में सहयोग देने वाले पशुओं विशेष रूप से गाय, बैल की पूजा की भी पूजा की जाती है। घरों में इस दिन छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं।
राजनांदगांव, दिसम्बर 2022। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ 8 दिसम्बर 2022 को प्रात: 11.30 बजे पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद वार्ड क्रमांक 44 श्री ऋषि शास्त्री, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन […]
रायपुर 21 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आज 21 अक्टूबर को शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 […]
कोरबा, 2 अगस्त 2025/sns/- बच्चे और माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने प्रतिवर्ष की भॉति जिले में 01 अगस्त से 07 अगस्त 2025 तक “स्तनपान में निवेश , भविष्य में निवेश“ थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शिशुओं के स्वास्थ्य और विकास के लिए स्तनपान के महत्व को समुदाय तक पहॅुचाना है।मुख्य […]