छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने महारानी अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और मरीजों के लिये अन्नपूर्णा रसोई घर का किया लोकार्पण


जगदलपुर, 02 अगस्त 2024/sns/-
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया। यह रसोई डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन एवं सामग्री युक्त रसोईघर है। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। साथ ही महारानी अस्पताल परिसर में प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी  शुभारंभ किया । रसोई घर में माँ दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जाएगा। लोकार्पण अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव,  जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगर निगम के महापौर शफीरा साहू, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस कमिश्नर सुंदरराज पी, कलेक्टर विजय दयाराम के. जनप्रतिनिधि सहित चिकित्सकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *