कोरबा 30 जुलाई 2024/sns/- कोरबा शहर एवं कटघोरा क्षेत्र के मरीजों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सप्ताह में एक दिन नेत्र चिकित्सक की उपस्थिति रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बुधवार को रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में नेत्र चिकित्सक की उपस्थिति नियत की गई। उक्त अस्पतालों में शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा के नेत्र चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। नेत्र रोग से संबंधित मरीज निर्धारित दिवस में उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों में अपना उपचार करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’
राईस ब्रीडिंग की आधुनिक तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन भविष्य के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्धता और धान की प्रतिरोधक, सस्ती और यूजर फ्रेंडली वेरायटी के लिए आधुनिक तकनीक पर हुई सेमिनार खेती किसानी की आधुनिक तकनीक जानने जुटे अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थान और वैज्ञानिक अफ्रीका, साउथ एशिया सहित कई देश अपनायेंगे छत्तीसगढ़ […]
महिलाओं ने कहा- मुख्यमंत्री श्री साय ने जो वादा किया था उसे अब पूरा करने जा रहे
रोजाना की आर्थिक जरूरतों का सहारा बनेगी महतारी वंदन योजना: नीता राठौर महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह रायपुर, 5 फरवरी 2024/ महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़ी संख्या में योजना का फॉर्म भरने पहुंच रही हैं। […]
पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई
रायपुर 25 जनवरी 2023, भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई हैः-पुलिस वीरता पदक:- श्री वैभव मिश्रा, […]