रायपुर, 26 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है। बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई। डॉ. कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, 07755-264440 पर कर सकते हैं सम्पर्क
मुंगेली, 03 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालीक राहत उपाय के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो बाढ़ एवं आपदा की स्थिति […]
लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए अधिसूचना 20 मार्च को
लोकसभा निर्वाचन-2024 लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए अधिसूचना 20 मार्च को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल रायपुर 19 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल […]
नियमानुसार संचालन नहीं करने पर 04 कृषि केन्द्रों पर की गई कार्यवाही
03 कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 01 कृषि केन्द्र पर 21 दिन के लिए उर्वरक के विक्रय पर लगाया प्रतिबंध मुंगेली, अगस्त 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जिले में शासन के नियमानुसार कृषि केन्द्रों का संचालन नहीं करने वालों पर लगातार […]