रायपुर 25 जुलाई 2024/sns/- सुशासन के मूल्यों पर बढ़ती हुई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार हर स्तर पर पारदर्शिता अपनाने के लिए एवं लोगों की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए हर स्तर पर ई गवर्नेंस और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। रायपुर जिले में प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से समस्या का समाधान बहुत कम समय और बिना कार्यालय के चक्कर लगाए हो रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 1 दिन पहले ही जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में नागरिकों को परेशानियों जल्द निजात मिल रहा है। निवासी बसंत विहार गुढ़ियारी श्रीमती काजल किरन दुबे के पति श्री लव कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने सालभर से पहलेे नगर निगम जोन-01 खमतराई में राशन के लिए आवेदन किया था। कई बार संपर्क करने पर भी तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए कार्ड ना बनना बताया गया था। पेशे से इलेक्ट्रीशियन श्री लव दुबे को 23 जुलाई सुबह बिजली सुधार के एक दुकान में जाना हुआ। वहां पर संबंधित दुकानदार के यहां अखबार में प्रकाशित समाचार से कॉल संेटर की जानकारी मिली और उन्होंने दिए गए नंबरों पर सुबह करीब 10ः15 बजे फोन कर अपनी समस्या बताई। कॉलर ने उनकी समस्या दर्ज की और कुछ समय के भीतर श्री दुबे को संबंधित खाद्य विभाग द्वारा संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जोन में संपर्क कर आवेदन वस्तुस्थिति जानी। इसके बाद आवेदन मंगा कर सारी प्रक्रियाओं को संबंधित अधिकारियों ने पूर्ण कराया। इसके बाद कॉल संेटर पुनः श्री दुबे से संपर्क कर आज पूर्वाहन करीब 4 बजे राशन कार्ड उनके हाथों में दे दिया गया। श्री दुबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी सुविधा मैंने कभी नही देखी। जो काम साल भर में नही हुआ वह जिला प्रशासन के कॉल सेंटर के मदद से एक कॉल मंे हो गया। यहीं नही समस्या दर्ज कराते ही फोन कर फॉलोअप किया जाता रहा। मै पुनः मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद देता हूं।
संबंधित खबरें
विश्व शांति और समाज में आपसी सद्भावना के लिए भगवान महावीर के बताए हुए मार्गों पर चलना जरूरी: मुख्यमंत्री श्री बघेल
ल रायपुर में आयोजित भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री उल्लेखनीय कार्यों के लिए जैन समाज के विभिन्न संगठनों को किया सम्मानित रायपुर, 14 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी के एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी में आयोजित भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दादाबाड़ी […]
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी के कार्य को 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी के कार्य को 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जा कर अपना ई-केवाईसी करवा सकते हंै। इसके लिए किसान के आधार […]
जनदर्शन : कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
नगर पालिका मुंगेली के सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी मुंगेली 26 जून, 2024 sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीद से लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचते हैं। सभी अधिकारी आमजनों […]