मुंगेली 24 जुलाई 2024/sns/- जिले में बाल देखरेख संस्था विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का संचालन किया जाएगा, जिसके लिए इच्छुक अशासकीय संगठन या संस्था से 06 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाया गया है। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले 06 वर्ष से कम आयु के बालकों जैसे अनाथ, बेसहारा, परित्यक्त, अभ्यर्पित, बाल भिक्षुक, बाल तस्करी से पीड़ित, शोषण का शिकार, सड़क पर रहने वाले आदि बालकों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों और अधिक जानकारी के लिए विभाग के वेबसाइट www.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
GeM पोर्टल पर खरीदी प्रक्रिया हेतु 16 जून को होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
अम्बिकापुर, 14 जून 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम, 2002 (यथा संशोधित) के नियम-3 के उपनियम 3.1.1 के अधीन राज्य शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम ( GeM- Government e- Marketplace ) पोर्टल से किया जाना आवश्यक है। इसी […]
छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री
हमारी सरकार की योजनाएं ला रही बड़ा परिवर्तन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हमारी पारदर्शी नीतियों से भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बचती रायपुर, 10 जुलाई 2024/ हमारी सरकार करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। कांग्रेस के समय में आबकारी में जो नियम बनाए गए थे जिसके कारण शराब […]
इस दीवाली पर गोबर से बने दीयों से रोशन होंगे घर
बिहान की दीदियों ने जिला पंचायत परिसर में सजाया पंडाल कलेक्टर और सीईओ ने सामग्री खरीदकर बढ़ाया हौसलाबिलासपुर, अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन ने बिहान की दीदियों द्वारा जिला पंचायत परिसर में सजाये गये पंडाल से पूजन सामग्री और दीयों की खरीददारी की। कलेक्टर ने बिहान की दीदियों […]