जांजगीर-चांपा 24 जुलाई 2024/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवई के आंगनबाड़ी केन्द्र सेवई डीहपारा में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत धुरकोट के आंगनबाड़ी केन्द्र धुरकोट 5 एवं ग्राम पंचायत बनारी के आंगनबाड़ी केन्द्र बनारी 3 में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताय कि उक्त पद हेतु 08 वीं उत्तीर्ण उक्त ग्राम के किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करना हो तो 07 अगस्त 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे सीधे जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तपकरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया
समरसता भवन और रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का किया लोकार्पण प्रदेश की महिलाओं का जल्द मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त तपकरा में 50 लाख रूपए की लागत से बनेगा मंगल भवन, सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा रायपुर, 02 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने […]
सुबह-सुबह उद्यानों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर
साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण करने के दिये निर्देश अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार बुधवार को सुबह-सुबह ही शहर के आसपास के उद्यानों के औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने उद्यानों की साफ-सफाई के साथ ही सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग उद्यान आएं और सुखद अनुभूति प्राप्त करें।कलेक्टर […]
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट
रायपुर, 2 अक्टूबर, 2024-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान […]