छत्तीसगढ़

जिले में अब तक कुल 245.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार,9 जुलाई 2024/sns/-जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2024 से अब तक 245.6 मिलीमीटर औसत दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा सुहेला तहसील में 358 मिलीमीटर हुई। तहसील बलौदाबाजार 289 मिली, भाटापारा 274 मिली, सोनाखान 233 मिली, टुण्डरा 231.5 मिली, लवन 226.9 मिली, सिमगा 225.5 मिली, पलारी 220.3 मिली एवं कसडोल 151.5 मिलीमीटर सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। जिसकी औसत वर्षा 245.5 मिमी है।
इसी तरह 7 जुलाई को 1.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले के तहसीलवार वर्षा में टुण्डरा 3 मिली, लवन 2.3 मिली,पलारी 2.1 मिली,कसडोल  2 मिली, सोनाखान 1 मिली,बलौदाबाजार, भाटापारा,सिमगा एवं सुहेला में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *