गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 28 जून 2024/sns/-खाद्य निरीक्षक द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान चावल एवं शक्कर की मात्रा कम पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही ने शासकीय उचित मूल्य दुकान मरवाही (आईडी 4020100001) का आबंटन निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि एईपीडीएस सर्वर की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनु सार प्रदर्शित खाद्यान में और भौतिक सत्यापन में चावल एवं शक्कर की मात्रा में कमी पाए जाने पर दुकान संचालन कर्ता सरपंच-सचिव ग्राम पंचायत मरवाही को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मंगाया गया। जवाब संतोषप्रद नही होने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कण्डिका 11 (1), 11(2), 11(5) एवं 11 (11) के तहत आबंटन निलंबित किया गया है। इस दुकान का संचालन शासकीय उचित मूल्य दुकान मरवाही (आईडी 642010082) में अस्थाई रूप से संलग्न करते हुए अध्यक्ष-सचिव सावनी महिला स्व सहायता समूह मरवाही को आगामी आदेश पर्यन्त खाद्यान्न वितरण हेतु आदेशित किया गया है।
संबंधित खबरें
डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी मृतक मुकेश चंद्राकर के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त किए
बीजापुर जनवरी 2025/sns/डीआईजी दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एंव एसपी डाॅ. जितेन्द्र यादव मृतक पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुखद घड़ी में परिजनों का ढांढस बंधाया। मुकेश चंद्राकर की हत्या दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया। वहीं कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा […]
मिनी माता सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित
दंतेवाड़ा, सितम्बर 2022। महिला एवं बाल विकास द्वारा मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2022 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करने हेतु छ0ग0 शासन द्वारा महिलाओ, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था का प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान […]
मनरेगा श्रमिकों ने मनाया रोजगार दिवस
पूरे राज्य में जिला दुर्ग महिलाओं की भागीदारी अव्वलदुर्ग, सितंबर 2022/ महात्मा गांधी राष्ट्रªीय रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत महिलाऐं राज्य में प्रथम स्थान में कार्य कर रही है। आज योजना का रोजगार दिवस आयोजन किया गया जिसमें अभी इस वित्तीय वर्ष 2022-2023 में कुल महिलाओं मजदूरों की संख्या 65 हजार 4 सौै 33 है। […]