बलौदाबाजार,27 जून 2024/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत भाटापारा एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद बजरंग वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2 एवं सहायिका के 6 पदों के लिए बलभद्र वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, मुन्शीईस्माईल वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1, खोलवा आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, बोरसी ब आंगनबाड़ी केन्द्र, मोपर आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 एवं कड़ार आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 शामिल है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 12 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना भाटापारा,जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के पते पर अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक,सामान्य डाक एवं व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की सरकारी वेबसाईट बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
69वाँ रेल सप्ताह समारोह 2024 (मंडल रेल प्रबंधक स्तर रेल सेवा पुरस्कार) समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले रायपुर मंडल के कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा सम्मानित
69 वां रेल सप्ताह पुरस्कार 2024 (मंडल रेल प्रबंधक स्तर रेल सेवा पुरस्कार) समारोह 69वाँ रेल सप्ताह समारोह 2024 (मंडल रेल प्रबंधक स्तर रेल सेवा पुरस्कार) समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले रायपुर मंडल के कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा सम्मानित रायपुर – 07 फरवरी, 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर द्वारा […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे
70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे भूमिपूजन रायगढ़ जिले को देंगे 135 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चलाया जा रहा महाअभियान
14 एवं 15 जून 2023 को भी विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड कोरबा 12 जून 2023/जिले के सभी नगरीय निकायो एवं विकासखण्डो (ग्रामीण क्षेत्रो) मे ंआयुष्मान कार्ड भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान चल रहा है इसके अन्तर्गत जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रो में […]