रायगढ़, 27 जून 2024/sns/- जूटमिल रायगढ़ के संतोष चौहान द्वारा जूटमिल थाना में अपनी लड़की प्रिती चौहान के संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाया है। उन्होंने बताया कि प्रिती चौहान का हुलिया 5 फीट 4 इंच चेहरा गोल शरीर सामान्य रंग सांवली, सूट सलवार स्लेटी रंग का पहनी है एक बैग लेकर निकली है। कान में सोने की फुली पहनी है। ग्रेजुएट तक पढ़ी है। वह हिन्दी व छत्तीसगढ़ बोली बोलती है। गुम इंसान की पता साजी हेतु जिले के सर्व थाना/चौकी प्रभारी को वितंतु संदेश भेजी गई है। जांच पतासाजी में अभी तक गुम इंसान का कोई पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो वे थाना जूटमिल में सूचना दे सकते है।