रायपुर 22 जून 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और इस दौरान दोनों के मध्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

