रायपुर, 21 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
सलवा जुडुम के दौरान वीरान हुए गांव पालनार में बिजली, पानी सहित विभिन्न बुनियादि सुविधाओं का विस्तार
बीजापुर, 09 जून 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार से बीजापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पालनार में विकास की गति तेज रफ्तार से बढ़ रही है। पालनार ग्राम पंचायत क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़ा गांव है जो सात पारा-मोहल्ला में बंटा हुआ है।पालनार माओवादियों के गढ़ कहे जाने वाले अंदरूनी गांव […]
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला अस्पताल सुकमा में वृहद स्वच्छता अभियान संचालित
सुकमा, 25 जून 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज नगर पालिका परिषद सुकमा की टीम द्वारा जिला चिकित्सालय सुकमा में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सब इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।अभियान के दौरान अस्पताल के […]
मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए समूह की महिलाओं की सराहना की और खूब तरक्की करने की दी बधाई मछली आहार (फ्लोटिंग) बनाकर समूह की महिलाओं ने कमाएं 60 हजार रुपये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 10 क्विंटल मछली आहार (फ्लोटिंग) वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर 6 जून, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश […]