जांजगीर-चांपा 14 जून 2024/sns/- एकीकृत बाल विकास परियेाजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवाई एवं बनारी के आंगनबाड़ी केन्द्र सेवई डीहपारा एवं बनारी सबरिया डेरा में सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पद हेतु 08 वीं उत्तीर्ण उक्त ग्राम के किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करना हो तो 18 जून 2024 से 02 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में सीधे जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्पदंश से बचाव हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध
मुंगेली जून 2024//sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार सर्पदंश से बचाव हेतु जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि मानसून के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। बाढ़ जैसी स्थिति के बाद आवासीय क्षेत्रों में […]
ज्ञानगुड़ी केंद्र से एनईईटी परीक्षा में चयनित बच्चों से कलेक्टर ने की मुलाकात
निःशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए चयनित विद्यार्थियों ने किया जिला प्रशासन का आभारजगदलपुर जून 2024/sns/- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने ज्ञानगुड़ी केंद्र के एनईईटी में चयनित 64 में से 25 बच्चों से की मुलाकात। कलेक्टर ने हर्षित होकर चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्ञानगुड़ी […]
कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय का जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में धुआंधार दौरा
सड़क, पुल-पुलिया सहित विकास कार्यों के प्रगति का किया अवलोकन बीजापुर 15 जून 2024-sns/- कलेटक्टर श्री अनुराग पाण्डेय जिले के अंत्यंत सुदूर और अंदरूनी गांव गंगालूर, कांवड़गांव, मुतवेंडी, हिरोली, का सघन दौरा किया। निर्माणधीन सड़क, पुल-पुलिया का निरीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कांवड़गांव में आयोजित आधार कैम्प का […]