सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सीआरपीएफ के अधिकारियों से की चर्चाजगदलपुर, 01 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने बुधवार को धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी के द्वारा निगरानी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ के अधिकारियों से परिसर की सुरक्षा, राजनीतिक दलों के द्वारा स्ट्रांग रूम निगरानी के बारे में भी चर्चा की। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान उपरांत सभी मतदान सामग्रियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है इसकी सुरक्षा सीआरपीएफ की कंपनी द्वारा की जा रही है। दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी हेतु तैनात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की संतुष्टि का संज्ञान लिया।
संबंधित खबरें
300 किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी
अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2022/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। उन्हें कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि तकनीकों एवं शासकीय […]
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023
चाहे वैज्ञानिक कितने भी बड़े-बड़े आविष्कार कर ले लेकिन खेतों में धान की खेती किसान ही करते है – विधायक श्री रामकुमार यादवकिसान सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, जय जवान, जय किसान के नारों से गूंजा मंडी प्रांगणकृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले किसानों को किया गया पुरस्कृत जांजगीर-चांपा, […]
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवम राज्योत्सव में उद्यानिकी विभाग की मनमोहक जीवंत प्रदर्शनी बनी आगंतुकों के लिए सेल्फी जोन
तीन दिवसीय राज्योत्सव में उद्यान विभाग की प्रदर्शनी का थीम है पॉम ऑयल की खेती रायपुर, 02 नवम्बर 2022/राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवम राज्योत्सव 2022 के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी एवम स्टॉल का भ्रमण किया। कृषि विभाग के डोम में छत्तीसगढ़ की […]