छत्तीसगढ़

300 किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी

अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2022/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। उन्हें कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर के अधिष्ठाता डॉ पी.के. जायसवाल ने किसानों को जैविक खेती की सलाह देते हुए परंपरागत फसलों एवं उनकी किस्मों कों संरक्षित करते हुए उत्पादन को बढ़ाने का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रविन्द्र तिग्गा ने प्रतिभागी किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने का सुझाव दिया। कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री जी.एस. धु्रवे ने विभागीय महिलाओं के साथ धान्य एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन में विधि के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इफको के मुख्य प्रबंधक श्री सुधीर सक्सेना ने फसलों में संतुलित उर्वरकों के उपयोग का तरीका बताया।
कृषि मेला में कृषि, उद्यान, मत्स्योद्योग विभाग के सूरजपुर के सहायक संचालक कृषि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के विपणन प्रबंधक श्री पी.एस. परिहार, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ एस.आर. दुबोलिया, डॉ रितू रानी मिंज, डॉ पितांशा भगत, श्री विरेन्द्र तिग्गा, श्री अमित प्रकाश यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *