6 विधानसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को प्रातः 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान जगदलपुर, अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को होने वाले चुनाव के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में समाहित अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों हेतु पृथक-पृथक समय नियत किया गया है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव,नारायणपुर,चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
संबंधित खबरें
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासी दास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी की लाइब्रेरी एवँ कम्प्यूटर खरीदी के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासी दास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी की लाइब्रेरी एवँ कम्प्यूटर खरीदी के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की
मंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में भोरमदेव मंदिर में होगा योगाभ्यास
कवर्धा, जून 2022। जनजातीय कार्य मंत्रालय की राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुरातात्विक महत्व वाले भोरमदेव मंदिर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो बिलासपुर द्वारा सोमवार को जिले के आत्मानंद स्कूल में जिलास्तरीय निबंध, रंगोली व […]
छायाचित्र प्रदर्शनी में लोगों को मिली शासन की योजनाओं की जानकारी
अम्बिकापुर फरवरी 2022/ जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को सीतापुर के साप्ताहिक बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। बाजार करने आए दूर-दराज के ग्रामीणों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिससे उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान […]