अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/ अंबिकापुर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के प्रति जागरूक करने में बिहान महिला समूह भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। बिहान महिला समूह ने शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। गौरतलब है कि स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहान महिला समूह ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकाली। बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य बना लिया है। निर्वाचन गतिविधियों में वे सम्मिलित होकर लोकतंत्र के पर्व और देश के गर्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। अम्बिकापुर विकासखंड में बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता स्वीप अंतर्गत सामूहिक मतदाता शपथ ली। इसके साथ ही शहर की गलियों में “हम सब ने ये ठाना है बोट देहे जाना है“ का नारा लगाया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा हैं। बिहान महिला समूह की पीआरपी सपना इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।
संबंधित खबरें
कोविड संक्रमण रोकने जन जागरूकता में जुटे हैं एन.जी.ओ.
रायपुर। शत प्रतिशत टीकाकरण, होम आईसोलेशन के दौरान प्रशासन से संपर्क कर संपूर्ण सहायता प्राप्त करने एवं कोविड अनुरूप व्यवहारों के पालन हेतु प्रेरित करने रायपुर का ‘कोविड अवेंजर्स’ग्रुप राजधानी में जन-जागरूकता अभियान चला रहा है। नगर की 20 से अधिक स्वयंसेवी सस्थाओं के वालंटियर्स इस अभियान में जुटे हैं। आज सुबह से शहर के […]
हाई स्कूल एवं प्राथमिक शालाओं की परीक्षाओं का हुआ औचक निरीक्षण
कवर्धा मार्च 2025/sns/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के अंतर्गत कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उड़नदस्ता दल क्रमांक-02 द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।सहा. संचालक श्री यू.आर. चंद्राकर के नेतृत्व में दल के सदस्य श्री नकुल पनागर (डीएमसी), श्री […]
शासकीय महाविद्यालय सारंगढ़ में ‘‘मतदान दीवार नारा लेखन’’ प्रतियोगिता संपन्न
सारंगढ़-बिलाईगढ़, अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता को लेकर जिले के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सारंगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘मतदान दीवार नारा लेखन’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में […]