बलौदाबाजार, 14 मार्च 2024/ छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से 28 फरवरी 2024 तक ऐसे पंजीकृज श्रमिक जिनके पंजीयन की वैद्यता समाप्ति 5 वर्ष से अधिक हो चुका है, उसके लिए 5 जून 2023 से 31 मार्च 2024 तक पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर नवीनीकरण कराये जाने हेतु मंडल द्वारा शिथिल किया गया था। तथा जो श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण हेतु अब तक आवेदन प्रस्तुत नही किया गया हैं, ऐसे श्रमिकों से 31 मार्च 2024 तक नवीनीकरण आवेदन करवा सकते है। इसके पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जायेगा। समस्त ऐसे पंजीकृत श्रमिकों जिसका श्रमिक पंजीयन कार्ड की वैद्यता समाप्त हो गई हो, वह श्रमिक श्रम विभाग के (श्रमेव जयते) मोबाईल एप्प या श्रम विभाग के वेबसाईट या अन्य ऑनलाईन के माध्यम से नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु श्रम विभाग कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
खम्हारमुड़ा में उच्च स्तरीय पुल निर्माण और कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत मुड़ापार से कोरबी तक सड़क निर्माण के लिये मिली राशि की स्वीकृति
कलेक्टर ने पुल, सड़क,स्कूल भवन निर्माण के लिए दी लगभग 4 करोड़ प्रशासकीय स्वीकृतिकोरबा नवंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत जिले में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण के लिये लगभग 4 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।कोरबा जिले में डीएमएफ अन्तर्गत लगातार विकास कार्य […]
सांसद श्री मोहन मंडावी ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज कांकेर से लोकसभा सांसद श्री मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
रायपुर, 12 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के […]