छत्तीसगढ़

होली से पहले किसानों की होली: ज़िले के किसानों के खाते में आयेंगे लगभग साढ़े छह सौ करोड़ रुपये

कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 648 करोड़ 62 लाख 23 हजार रूपए की होगी धनवर्षा

जिले के 1 लाख 37 हज़ार किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ

रायपुर 11 मार्च 2024। कहते हैं भारत देश त्योहारों और किसानों का देश है तो वही हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ भी धान का कटोरा है। छत्तीसगढ़ में प्रत्येक तीज त्योहार प्राकृतिक रूप से जल जंगल और आदिवासी परंपराओं में खेती किसानी के इर्द गिर्द घूमती नज़र आती है। प्रदेश में जहाँ हरेली को प्रथम हिंदू त्योहार माना जाता है तो वही होली को आख़िरी बड़ा त्योहार कहा गया है। तीज त्योहार चाहे जो भी उसको मनाने के लिए आर्थिक आवश्यकता पड़ती है। अगर उस आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति बिना किसी कर्ज के हमे हमारे अधिकार के तहत मिल जाये तो त्योहार की ख़ुशियाँ कई गुना बढ़ जाती है। प्रदेश में हर किसान भाइयों के जीवन में भी ख़ुशियाँ कई गुना बढ़ने वाली है। क्योंकि किसानों के बैंक खातो में आने वाले हैं उनका मेहनत का फल। 10 मार्च को ही प्रदेश में महतारी वंदन योजना की लगभग 70 लाख माताओं बहनों के खाते में राशि अंतरित करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आज 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला और ब्लाक स्तरीय कृषक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए आश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि कृषक उन्नति योजना के तहत रायपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में 1 लाख 37 हज़ार पंजीकृत किसानो से धान की खरीदी की गई है। उन सभी किसानों को धान के समर्थन मूल्य 31 सौ रूपए क्विंटल के आधार पर आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 648 करोड़ 62 लाख 23 हजार रूपए जारी की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजिन होने वाले सभी आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर कृषि विभाग के उप संचालक को जिला नोडला अधिकारी जिला सहकारी बैंक और एमओ को निर्देशित किया है।
कृषक उन्नति योजना के तहत रायपुर जिले में साइंस कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकासखण्ड मुख्यालय में भी इसका आयोजन किया जाएगा।

अब तक की सबसे बड़ी आदान सहायता

राज्य सरकार की इस वर्ष की सबसे बड़ी राशि आज कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आदान सहायता के तहत दी जा रही है।
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों के खाते में 12 मार्च को अंतरण राशि डाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *