छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023-24 का आयोजन 07 मार्च को

विभिन्न विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

अम्बिकापुर, मार्च 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में  जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023-24 का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के राजमोहनी भवन ऑडिटोरियम में 07 मार्च को प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है। युवा उत्सव विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें लोकनृत्य (सामूहिक), लोक गीत (सामूहिक), एकांकी नाटक (हिन्दी/अंग्रेजी भाषा में), शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी शैली), शास्त्रीय गायन (कर्नाटक शैली), सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन (सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिसी (शास्त्रीय नृत्य), भरत नाट्यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य), वाक्तृत्वकला, (तात्कालिक भाषण हिन्द्री /अंग्रेजी भाषा) में विधाएं शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकार जिनका पंजीयन कर लिया गया है वे 07 मार्च 2024 के प्रातः 10ः00 बजे राजमोहनी भवन अम्बिकापुर में उपस्थित होंगे। जिनका पंजीयन अभी तक नहीं हुआ है वे अपना पंजीयन 06 मार्च को दोपहर 12ः00 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से करा सकते हैं और युवा उत्सव में सम्मिलित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *