छत्तीसगढ़

पेयजल सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रायगढ़ को प्रदान करेंगी राष्ट्रीय पुरुस्कार

रायगढ़, मार्च 2024/ रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। रायगढ़ को पेयजल सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान करेंगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महापौर नगर निगम रायगढ़ श्रीमती जानकी काटजू, सचिव, नगरीय प्रशासन व विकास विभाग श्री बसवराजू एस, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी पुरुस्कार ग्रहण करेंगे।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रदान किए जाने वाले पहले पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा की है। जहां शहरों और राज्यों को जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा। शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 130 पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार प्रतिष्ठित पेयजल स्वर्ण, रजत और कांस्य सिटी पुरस्कारों से लेकर विभिन्न श्रेणियों में हैं। जहां संबंधित जनसंख्या श्रेणियों (1 से 10 लाख, 10 से 40 लाख और 40 लाख से अधिक) में पुरुस्कार किया दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *