रायपुर, 26 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमर शहीद आजाद जी के मन में मातृभूमि की आजादी के लिए अद्भुत जुनून था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उनके बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आजाद जी की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
संबंधित खबरें
‘‘छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक‘‘
रायपुर फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ में हर वर्ष लगभग 170 करोड़ रूपए मूल्य के 05 लाख क्विंटल महुआ फूल का संग्रहण होता है। अपनी गुणवत्ता और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नई तकनीक आदि की सुविधा से इसकी महक अब देश ही नहीं अपितु विदेश तक होने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा […]
19 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित
रायगढ़, अगस्त 2022/ छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी)विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर रायगढ़ द्वारा उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार)दुकान तथा भण्डारण […]