रायपुर, 13 फरवरी 2024/ राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 107 लाख 17 हजार 280 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 87 हजार 958 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
संबंधित खबरें
नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ ‘उत्कर्ष-भविष्य का निर्माण’ कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह
रायगढ़, 28 जून 2024/sns/- सिर्फ डिग्री पा लेना और उसकी संख्या बढ़ाना आपको कामयाबी के मुकाम तक नहीं लेकर जायेगा, स्किलफुल बनेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। इसलिए गिनती के फेर में न पड़ें और काबिलियत के लिए पढ़ें, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज करियर काउंसलिंग के दौरान बच्चों को यह सलाह दी। वे आज […]
जिले के 4 लाख घरों में शान से लहराएगा तिरंगा
हर घर में तिरंगा फहराए जाने के लिए व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर कलेक्टर ने हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी की समीक्षाराजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने की समीक्षा की। कलेक्टर ने बताया […]