अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन जांजगीर-चाम्पा 12 फरवरी 2023/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 का समापन आज 12 फरवरी को सायं 4 बजे हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों का संवाद उन्नत नश्ल पशु प्रदर्शनी एवं कृषि यंत्रो क जीवन्त प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे से स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुति, सायं 5 बजे से अनुराग धारा श्रीमती कविता वासनिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत एवं रात्रि 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में श्री गोविन्द राठी (शुजालपुर), श्रीमती पद्मिनी शर्मा (दिल्ली), श्री मनवीर मधुर (मथुरा), श्री मीर अली मीर (रायपुर), श्री हीरामणी वैष्णव (कोरबा), श्री रमेश विश्वहार (रायपुर) और बंशीधर मिश्रा (अकलतरा) द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नागरिकों का इलाज हुआ आसान
मोबाईल मेडिकल यूनिट से घर के पास ही मिल रही निःशुल्क इलाज की सुविधाधन्वंतरी मेडिकल स्टोर पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवा सस्ती दर पर उपलब्धएम.एल.चौधरी, (सहायक संचालक) रायपुर, सितम्बर 2022/छत्तीसगढ़ में नागरिकों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से अब नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधायें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जल शक्ति अभियान के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्री साय ने परिसर स्थित वीर शहीद गुण्डाघुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि रायपुर, 01 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण के प्रति बस्तर जिलावासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर जगदलपुर से जागरूकता […]
लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को जिले के 4779 परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तर बस्तर कांकेर 02 फरवरी 2022ः-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी दिन रविवार को किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे से सायं 05 बजे तक होगा। उक्त भर्ती परीक्षा में जिले के 4779 परीक्षार्थी शामिल होंगे। […]