छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक सौगात दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर कबीरधाम जिले के नागरिको ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का किया स्वागत अभिनंदन

कवर्धा, फरवरी 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है। जिलेवासियों द्वारा डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलालाईन के लिए किए गए मांग पर मुहर लगी और पहले ही बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रवधान इसके लिए किया। इस ऐतिहासिक सौगात दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर कबीरधाम जिले के नागरिको ने भारत माता चौक मे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी का गज माला से स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश अग्रवाल, श्री श्रीकांत उपाध्याय, श्री अजय ठाकुर सहित कवर्धा शहर के नागरिको ने स्वागत और अभिनदंन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय ने कहा कि कबीरधाम जिले मे अभी सौ गुना विकास करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार मे इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों द्वारा डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलालाईन के लिए किए गए मांग पर मुहर लगी और पहले ही बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रवधान इसके लिए किया। इसके साथ ही नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ की लागत से नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माण होने से युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाना और बढ़ते सायबर अपराध को रोकने के लिए सायबर थाना बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिक संस्था की भांति कबीरधाम में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिक संस्था भवन का निर्माण इसी वर्ष से किया जाएगा। कवर्धा का जिला चिकित्सालय आर्दश जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *