कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मुंगेली, जनवरी 2024// जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज अर्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर श्रमपदाधिकारी डॉ. के. के. सिंह को विदाई दी गई। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त श्रमपदाधिकारी को पुष्पगुच्छ व शाल एवं श्रीफल भेटकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि शासकीय सेवा में एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों के अलावा भी, जो जिम्मेदारी दी गई, उसे बखूबी से पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। यह श्रमपदाधिकारी के कार्य के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य कुशलता को दर्शाता है। उन्होंने श्रमपदाधिकारी को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके व परिवारजनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने कहा कि श्रमपदाधिकारी बहुत ही शांत तरीके से काम करने वाले अधिकारी है। उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूर्ण दायित्व के साथ निर्वहन किया, जो सराहनीय है। जिला पंचायत सीईओं श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि श्रमपदाधिकारी डाॅ. के. के. सिंह बहुत ही सरल, सहज और विनम्र स्वभाव के धनी है। निर्वाचन के दौरान श्रमपदाधिकारी को दिए गए जिम्मेदारियों को शानदार तरीके से पूर्ण किया। विदाई समारोह को संयुक्त कलेक्टर द्वय श्रीमती मेनका प्रधान, श्री जी. एल. यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी संबोधित किया और श्रम पदाधिकारी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रम पदाधिकारी श्री के.के. सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत भावुक करने वाला दिन है। उनके कार्यकाल के दौरान शासन-प्रशासन से भरपूर सहयोग मिला, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। इस अवसर श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और श्रमपदाधिकारी के परिवारजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती विभा मसीह ने किया।