मोहला, जनवरी 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने और गंभीरतापूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य अपनी एक अपेक्षा और उम्मीद के साथ उपस्थित होते हैं। हमारा दायित्व है कि हम उनकी समस्या का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहत्तर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुश्री दीप्ति गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में अब तक 551.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर, 30 जुलाई 2024/sns/- राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 551.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 जुलाई सवेरे तक […]
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में 9 जनवरी 2024 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, जनवरी 2023/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में 9 जनवरी 2024 को सुजुकी मोटर्स – द प्लेसर (कैम्पस रिकूटमेंट पार्टनर) की ओर से आईटीआई पास विभिन्न व्यवसायों हेतु कैंपस का आयोजन किया गया है।प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) ने बताया कि 9 जनवरी 2024 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में सुजुकी मोटर्स […]
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है हर घर तिरंगा कार्यक्रम
रायगढ़, 12 अगस्त 2024/sns/- केंद्र सरकार नई दिल्ली एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिये 9 से 15 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सम्मान, तिरंगा सम्मान का निबंध, चित्रकला एवं वाद विवाद, तिरंगा कॉनसट्र्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा […]