छत्तीसगढ़

अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर 128 क्विंटल धान जप्त

  गौरेला पेंड्रा मरवाही, जनवरी 2024/समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन, भंडारण तथा अमानक स्तर के धानों की जांच पड़ताल और जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों एवं व्यापारियों के गोदामों में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर 3 वाहनों से 128 क्विंटल (258 बोरी) धान जप्त की गई।
                प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की सीमा से जिले में लाए जा रहे 2 वाहनों में लदे 95 क्विंटल (183 बोरी) धान संदिग्ध होने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्त कर गौरेला थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। इसी तरह से पेंड्रा में व्यापारी मुल्ला सुल्तानिया से माजदा वाहन सहित धान के अवैध परिवहन पर 33 क्विंटल (75 बोरी) धान जब्त कर अग्रिम कार्यवाही तक पेंड्रा थाना के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *