छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

अब तक 38 लाख 53 हजार क्विंटल से अधिक हुई धान खरीदी

मुंगेली, जनवरी 2024// शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले में 38 लाख 53 हजार 808 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 28 लाख 65 हजार 185 क्विंटल मोटा धान, 06 हजार 650 क्विंटल पतला धान और 09 लाख 81 हजार 973 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों से अब तक 22 लाख 54 हजार 397 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है तथा 31 लाख 33 हजार 265 क्विंटल धान के लिए डी. ओ. जारी किया जा चुका है।
गौरतलब है कि 01 नवम्बर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। खरीदी प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर एवं नोडल अधिकारियों द्वारा लगातार जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का दौरा किया जा रहा है। अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचैलियों पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *