रायपुर, 06 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। श्री साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले में नायब तहसीलदार मस्तूरी पर कार्यवाही
कलेक्टर बिलासपुर ने नायब तहसीलदार को जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर में किया संलग्न निलंबन और कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव कमिश्नर बिलासपुर को भेजा रायपुर, 17 अप्रैल 2022/नायब तहसीलदार मस्तूरी द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने नायब तहसीलदार मस्तूरी को तत्काल […]
68 लाख 23 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे रायपुर, 28 फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 28 फरवरी की स्थिति में 68 लाख 23 हजार 391 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे […]