छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत कुकिंक कास्ट और रसोईयां मानदेय की 2 करोड़ 43 लाख 28 हजार रूपए राशि जारी

राजनांदगांव, जनवरी 2024। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले 1206 शालाओं में कुकिंक कास्ट और रसोईयां मानदेय की 2 करोड़ 43 लाख 28 हजार रूपए राशि जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि महिला स्वसहायता समूहों को कुकिंग कास्ट 1 करोड़ 19 लाख 63 हजार रूपए तथा रसोईयों का मानदेय 1 करोड़ 23 लाख 65 हजार रूपए जारी किया गया है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के लिए कुकिंग कास्ट का 41 लाख 16 हजार रूपए और रसोईयों का मानदेय 38 लाख 32 हजार रूपए जारी किया गया है। इसी तरह डोंगरगांव विकासखंड के लिए कुकिंग कास्ट का 19 लाख 76 हजार रूपए, रसोईयां मानदेय 19 लाख 9 हजार रूपए, छुरिया विकासखंड के लिए कुकिंग कास्ट का 28 लाख 55 हजार रूपए, रसोईया मानदेय का 32 लाख 45 हजार रूपए, डोंगरगढ़ विकासखंड के लिए 30 लाख 16 हजार रूपए तथा रसोईयां मानदेय का 33 लाख 79 हजार रूपए जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *